फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोटी गांव के मनरेगा कार्यों की होगी जांच, टीम गठित

Sat, 05 Sep 2026 12:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटी में वर्ष 2024-25 और 2025-26 में मनरेगा के तहत करीब 15 लाख रुपये की लागत से कराए गए सीसी टाइल्स और इंटरलॉक टाइल्स निर्माण कार्यों की जांच होगी। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कालसी जगत सिंह ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत में आंतरिक सीसी टाइल्स निर्माण के साथ ही नाग बैंड से रघुवीर के घर तक इंटरलॉक टाइल्स और सीसी निर्माण कार्य कराया गया था। मनरेगा के तहत कराए गए इन दोनों कार्यों पर करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए। स्थानीय निवासी और पूर्व उपप्रधान सुशील कुमार ने निर्माण कार्यों में अनियमितता और गुणवत्ता में कमी की शिकायत विभिन्न स्तरों पर की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कार्यों पर 15 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद धरातल पर अपेक्षाकृत कम निर्माण कार्य दिखाई दे रहा है। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने सहायक खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार गौतम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की। समिति में कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र चौहान और कनिष्ठ अभियंता बीबीजी रामजी गंभीर चौहान को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी योगेंद्र प्रसाद कंडवाल को जांच के दौरान संबंधित अभिलेखों के साथ समिति के समक्ष उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें