फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता : पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहसपुर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

सेलाकुई। मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुद्धोवाला स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एसआईआर प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाते हुए मतदाता सूचियों में हुए त्रुटियों को ठीक कराएं। यदि कार्यकर्ता सजग रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो एक भी गलत नाम सूची में शामिल नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट नहीं जाएगा। बैठक में भाजपा के वर्तमान व पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, वार्ड मेंबर, शक्ति केंद्र संयोजक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें