फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरें कार्यकर्ता : सुयाल

Tue, 24 Jun 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा के साहिया मंडल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।चकराता विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को मेहनत व लगन से काम करना है। जिससे पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियाें को उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही कोर्ट ने चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाई हो लेकिन कार्यकर्ताओं को अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना है। सह प्रभारी विशाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल व मधु चौहान ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़, प्रताप सिंह रावत, अमर सिंह चौहान, मोनिका अग्रवाल, मठोर सिंह चौहान, भीम सिंह चौहान, रितेश असवाल आदि मौजूद रहे।हरबर्टपुर में डाॅ. मुखर्जी की याद में पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने व अखंडता को कायम रखने के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें