फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

सार

फैक्टरी से घर लौट रहे श्रमिक को एक वाहन ने टक्कर मार दी।मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैक्टरी से घर लौट रहे श्रमिक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में उसे झाझरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी तहरीर में उत्तम मजूमदार निवासी नालंदा बिहार, हाल निवासी छोटा रामपुर थाना सहसपुर ने कहा कि उसके पिता मदन सिंह (51) पुत्र चुन्नीलाल एक फैक्टरी में काम करते थे। बीते शुक्रवार की रात को वे घर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। थाना सहसपुर के एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें