फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग में लगातार सात घंटे होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम ने आज से लागू की व्यवस्था, लंच टाइम में भी होगा काम
विज्ञापन

- पहले 01:30 से 02:30 बजे तक बंद रहता था अनुभाग, अब कर्मी शिफ्ट में लंच करेंगे

नगर निगम का जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग अब लंच टाइम में बंद नहीं होगा। अनुभाग के कर्मचारी दो शिफ्ट में लंच के लिए जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य अनुभाग ने पत्र जारी कर बुधवार से व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्रमाणपत्र के लिए भीड़ लगी रहती है। इस बीच दोपहर 01:30 से 02:30 तक लंच टाइम होने के कारण काम बंद रहता है। इस दौरान लोग एक घंटे तक निगम परिसर में ही इंतजार करते हैं। इससे कुछ लोगों को लौटना भी पड़ता था। इसकी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य अनुभाग की ओर से बुधवार से अनुभाग में नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब अनुभाग के कर्मचारी दो शिफ्ट में लंच करने जाएंगे। लंच टाइम के दौरान अनुभाग को बंद नहीं रखा जाएगा यानी उस समय भी काम होगा।
विज्ञापन



लोगों को अनावश्यक घुमाते हैं अनुभाग के अधिकारी कर्मचारी
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं। यहां कर्मचारी, अधिकारी प्रमाणपत्र बनाने के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। कई बार अनुभाग के अधिकारियों पर बिना पैसे के प्रमाणपत्र न बनाने के आरोप लगे हैं। इसकी शिकायत लोग मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पास लगातार करते रहते हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन




लंच टाइम में अनुभाग किसी भी हालत में बंद नहीं होगा। इसके लिए अनुभाग प्रभारी को निर्देश दिए हैं वह लंच टाइम में दो शिफ्ट में कर्मचारियों को लंच के लिए भेजें। अनुभाग के अधिकारियों पर लगे आरोपों को भी अब गंभीरता से लिया जाएगा। - डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें