दुष्कर्म की दो और छात्रा से छेड़खानी की एक घटना पर उत्तराखंड महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और दुष्कर्म के दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं।
बुल्लावाला के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी की। मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा ने शिक्षक पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला आयोग ने माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड निदेशक से वार्ता कर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य दो दुष्कर्म के मामलों में आयोग ने जांच रिपोर्ट मांगी है। इसमें रायपुर निवासी युवती को नौकरी में रखने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और सहस्त्रधारा निवासी महिला से दुष्कर्म का वीडियो पति को भेजने के मामले हैं।
आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कार्रवाई होगी
रायपुर क्षेत्र की घटना में विवेचक रजनी चमोली ने बताया कि पीड़िता ढाई माह की गर्भवती है। पीड़िता के कोर्ट बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, थाना राजपुर में पंजीकृत मामले की विवेचक भावना बिरला ने बताया कि बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग सहित साइबर अपराध की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष पार्क में बंद पड़ा फव्वारा। संवाद