05 पूर्णानंद घाट में पूजा अर्चना करती गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाए।
- फोटो : RISHIKESH
कोरोना महामारी से रक्षा केे लिए ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्णानंद घाट पर पूजा अर्चना की।
पूर्णानंद घाट पर कोरोना महामारी के प्रकोप से निजाते दिलाने के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया। गंगा आरती ट्रस्ट की सदस्यों ने पूजा-पाठ, स्तुति, अर्चना करते हुए विश्व कुटुंब के आरोग्य और संक्रमितों की रक्षा के लिए हवन कुंड में आहुतियां दीं। महामारी के निदान की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र का जाप किया। सुशीला सेमवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए चिकित्सकों और विशेषज्ञों की ओर से बताए गए कोविड नियमों का पालन कर मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना है। उन्होंने कहा कि आध्यात्म हमें मन केंद्रित करने और अपने दैनिक जीवन में धनात्मक परिवर्तन लाने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि इस समय हम सबको मास्क, टीकाकरण और शारीरिक दूरी बनाते हुए भगवान का भी स्मरण और मनन करना है। संवाद