फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चंद्रग्रहण के चलते बंद रहे मंदिरों के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



साल के आखिरी चंद्रग्रहण के चलते शहर के मंदिरों के कपाट बंद रहे। रविवार को सुबह चार बजे साफ सफाई के बाद मंदिरों में कपाट खोले गए। शनिवार रात को चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पहले ही शाम चार बजे से सूतक लग गया। इसके चलते दून के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए। शहर के कालिका मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर घंटाघर, श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। आचार्य प्रकाश ममगाई ने बताया कि कालिका मंदिर में चंद्रग्रहण के समय विशेष यज्ञ किया गया। इसमें चंद्रमा ग्रह का मंत्र, ईष्ट आराध्य मंत्र किया गया। इसके बाद सुबह चार बजे मंदिर मे सफाई के बाद श्रृंगार कर मंदिर के कपाट खोले गए।

-



धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती

ग्रामीण विकास समिति की ओर से सेवलाकला गांव के वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में रामायण की रचना की थी। इस मौके पर मनजीत सिंह, राधे श्याम, सीके रजौरी, विजय प्रसाद, अरूण, बिट्टू, शुष्मा आदि मौजूद रहे। नव पर्वतीय विकास संस्था, वाल्मीकि टपकेश्वर मंदिर समिति, अंबेडकर प्रचार-प्रसार समिति की ओर से वाल्मीकि जयंती पर सरकारी स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामू राजोरिया, इम्तियाज अहमद, डॉ. एम रहमान, विपिन, संजय कुमार, चिरंजी लाल आदि मौजूद रहे। ब्रहमपुरी कॉलोनी क्लेमेंनटाउन में वाल्मीकि जयंती पर हवन पूजन किया गया। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई, इसमें भगवान वाल्मीकि सहित 16 झाकियां निकाली गईं।
विज्ञापन






अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी बने प्रदीप कुमार

भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार ने प्रदीप कुमार को अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर का प्रभारी मनोनीत किया। सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रदीप कुमार को महानगर के सह मीडिया प्रभारी से अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।





दिवाली प्रदर्शनी में इको फ्रेंडली उत्पादों ने लुभाया



ग्रीन पार्क में अंशिका क्रिएटिविटी वर्कशॉप की ओर से दिवाली प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न प्रकार के मिट्टी और टेराकोटा के लक्ष्मी चरण, दिये और बंदरवाल सहित कई उत्पादों को रखा गया। सीमा गोयल ने बताया कि दिवाली पर सभी प्रकार के उत्पाद अंशिका क्रिएटिविटी वर्कशॉप ने ही बनाए हैं।





गणपति पूजन कर प्रभात फेरी शुरू

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में कार्तिक मास के उपलक्ष में भव्य प्रभात फेरी शुरू की गई। गणपति पूजन के साथ प्रभात फेरी को मंदिर से नगर परिक्रमा के लिए रवाना किया गया। इसमें भजन कीर्तन करते श्रद्धालु प्रभात फेरी में शामिल हुए। इसका समापन 27 नवंबर को होगा। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, रवि भाटिया, अवतार, किशन कौल, राजेश आदि मौजूद रहे।



-

नशा कर वाहन चलाना कानूनी अपराध



छावनी वाटिका में क्लेमेंटटाउन रेसिडेंट्स, आकृति विहार, अमन विहार सोसायटी ने थाना क्लेमेंनटाउन के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जनजागरण चौपाल लगाया। इसमें सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे ने ई-रिक्शा चालाकों को नशा नहीं करने की नसीहत दी। थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने कहा कि नशा करके वाहन चलाना कानूनी अपराध है। इससे ना केवल रिक्शा चालक की जान जोखिम में जाती है, बल्कि सवारियां भी दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। इस मौके पर पार्षद राजेश परमार, महेश पांडे, यासीन, श्याम सिंह, डॉ. राजेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





पुष्प वाटिका ज्ञान भक्ति के प्रसंग का वर्णन

गीता भवन पीपल मंडी में चल रहे श्रीराम चरितमानस के नवान्ह पाठ के तीसरे दिन पुष्प वाटिका ज्ञान भक्ति के प्रसंग का वर्णन किया गया। इस दौरान स्वामी मैथिलीशरण ने कहा कि माता सीता की एक सखी उन्हें छोड़कर इसलिए बाग में देखने चली गई थीं, क्योंकि उसके ह्रदय में भगवान पहले ही आ गए थे। सुख द्वैत के बगैर संभव नहीं है, पर भक्त का द्वैत भी द्वैता द्वैत ही होता है। ज्ञान रूपी राम और बैराग्य रूपी श्रीलक्ष्मण को देखकर वह अद्वितीय सखि प्रेम विवश हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें