फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लेकर जाएगी एबुंलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सीएचसी साहिया से उप जिला तक गर्भवतियों को ले जाने के लिए शुरू की गई है एंबुलेंस की सुविधाI
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में रूटीन जांच और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बुधवार से गर्भवतियों को सीएचसी साहिया से उप जिला अस्पताल विकासनगर तक आवागमन के लिए एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। साहिया क्षेत्र के करीब 200 गांवों को सुविधा का लाभ मिलेगा।



सीएचसी साहिया में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। यहां पहले अल्ट्रासाउंड जांच मशीन थी, लेकिन उपयोग न होने के कारण उसे देहरादून भेज दिया गया था। अस्पताल में रूटीन जांच और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा जाता है। बसों, सवारी और यूटिलिटी वाहनों से सफर करते हुए गर्भवतियो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अमर उजाला भी लगातार अस्पताल में विशेषज्ञों, सुविधाओं की कमी और गर्भवतियों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठा रहा था। अब सुविधा शुरू होने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा के लिए गर्भवतियों को उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाने और वापस लाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। बताया कि जरूरत पड़ने पर खुशियों की सवारी वाहन से भी गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें