फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं को मोमबत्ती निर्माण का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। अटकफॉर्म तेलपुरा में भारतीय वन्यजीव संस्थान के तत्वावधान में महिलाओं को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना रहा, ताकि वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मोमबत्ती बनाने की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ कच्चे माल, लागत, गुणवत्ता एवं बाज़ार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। इस अवसर पर प्रतिभागी ग्राम संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं और महिलाओं ने प्रशिक्षण को लाभकारी बताया। इस मौके पर पर सुधा, वर्तमान, आशा, गीत, पूनम, मीनाक्षी, रजनी, जय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें