सेलाकुई। पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र व क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को कृषि संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की प्रशासक मधु चौहान ने महिलाओं को स्वरोजगार के मजबूत संसाधन विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी किया। कृषि प्रसार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की प्रशासक मधु चौहान ने कहा कि महिलाएं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आजीविका के मजबूत साधन विकसित कर रही हैं। इस दौरान सेलाकुई नगर पंचायत के अध्यक्ष सुमित चौधरी, पीएनबी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एनएन दूबे, विराज डोगरा, अनुराग सक्सेना, ओपी पंवार मौजूद रहे। संवाद