फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं ने संभाली नशे के विरुद्ध कमान, रैली निकाल दी चेतावनी

विज्ञापन
माख्टी में नशा व जुआ ​आदि के विरोध में रैली करती महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
- लोगों से सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में की सहयोग की अपील
विज्ञापन


चकराता। तहसील क्षेत्र के माख्टी गांव में नशा और जुए के खिलाफ महिलाओं ने रैली निकाली। लोगों से इन सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में सहयोग की अपील की। ग्रामीण महिला रणदेई देवी की अध्यक्षता में एकत्रित हुईं महिलाओं ने कहा कि शराब, मादक पदार्थ और जुए की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण परिवारों में अशांति, घरेलू कलह और सामाजिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब ऐसी किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति शराब या अन्य किसी भी प्रकार का नशा बेचता या सेवन करते पाया गया तो उसके विरुद्ध शासन-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। महिलाओं ने बाजार में घूमकर प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के उनके प्रयास में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमिला चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा देवी, सुनीता देवी, गुड़ी राणा, प्रियंका चौहान, मालो देवी, जलमा देवी, सुरो देवी, पुनीता चौहान, सविता राणा, शिला देवी, रक्षा राणा, कमला देवी, नमिता देवी, आशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें