उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य शिक्षक को अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय से अटैच किया गया है।
जांच टीम ने मामले में शिक्षिका को भी अभद्रता का दोषी माना था, लिहाजा शिक्षिका का स्थानांतरण किए जाने के साथ ही प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। विकासखंड यमकेश्वर के अंतर्गत एक राजकीय इंटर कालेज में कार्यरत एक शिक्षिका ने विद्यालय के दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
मामला 26 सितंबर 2018 को तब प्रकाश में आया, जब शिक्षिका ने थाना लक्ष्मणझूूला में तहरीर देकर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।