II
- धामावाला स्थित एक सराफ की दुकान में गहने देखने आई थीं दो महिलाएं
I
I
I
I दो महिलाओं ने कर्मचारियों को बातों में उलझाकर सराफ की दुकान से सोने और चांदी के जेवर चोरी कर लिए। दुकान मालिक को जब इसका पता चला तो उन्होंने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।
I
I
I
Iशहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मेघनाथ मंडल ने शिकायत में बताया कि उनकी धामवाला बाजार में सिद्धि विनायक ज्वेलर्सजेम्स एंड डायमंड नाम से दुकान है। वह दिन के समय दुकान से बाहर चले गए थे। वहां पर उनके स्टाफ की एक युवती थी। उसी वक्त दुकान पर दो महिलाएं आईं और उन्होंने नोज रिंग (नथ) और पायल आदि दिखाने के लिए कहा। कर्मचारी विद्या ने उन्हें नथ, पायल आदि दिखाईं तो उन्होंने कर्मचारियों को बातों में उलझाकर यह सब चोरी कर लिया।
I
I
I
Iकुछ देर बाद जब वह आए तो देखा कि वहां पर बालियों का पैकेट और दो जोड़ी चांदी की पायल नहीं थीं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि महिलाएं इन्हें चोरी करती दिख रही हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिलाओं की तलाश की जा रही है।I