फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वरोजगार करके आगे बढ़ें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने हरिपुर कालसी में गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं को स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान सविता चौहान ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। महिलाओं को इस प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। गोष्ठी में ट्राइबल सब प्लान के तहत महिलाओं को बटन व रोस्टर मशरूम उत्पादन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गोष्ठी में आईं 35 महिलाओं को निःशुल्क मशरूम बैग्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रेखा देवी, सुरेंद्र सिंह नेगी, श्वेता चौधरी, अनीता चौहान, शर्मिला, पूजा, विनीता देवी, गीता, कमला, पुनीता, बिशन देई शीला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें