फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाएं बोली, किसी से कम नहीं हम

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बुधवार को कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर बात की गई। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने जीवन की अनुभवों को साझा किया। कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


आईटीएम के महिला सशक्तीकरण सेल और पीडीपी विभाग की ओर से पैनल चर्चा का आयोजन हुआ। सफलता और चुनौतियां विषय पर पहले पैनल में तेजस्विनी बिजनेस एसोसिएशन और चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक प्रिया गुलाटी, बेनेवो मैनेजमेंट प्रा.लि. की सीईओ एवं जेआरईएचसीओएम की संस्थापक साैम्य बानीवाल, वीएलसीसी और स्कूल ऑफ ब्यूटी की बिजनेस पार्टनर आदर्श भाटिया, वेदांत आईएएस निदेशक अर्चना यादव कपूर अतिथि रहीं। सभी ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। दूसरे पैनल में डिवाइन प्रो. प्रा. लि. की संस्थापक डाॅ. जूही गर्ग, सचिव रोटरी क्लब की अधिवक्ता अंजना साहनी, सेंट जेवियर्स स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति उनियाल और आईटी एम की प्रिंसिपल अर्चना यादव कपूर मौजूद रहीं।



समाज सेविकाओं का किया सम्मान



महिला एकता समिति रायपुर की ओर से श्री दुर्गा मंदिर रायपुर के परिसर में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका बिंदू राजपूत मौजूद रहीं। समिति के अध्यक्ष विनय गुरूंग ने ने कहा कि आज के समय में महिलाएं सामाजिक, शिक्षा एवं खेल के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। समाजसेविका विमला थापा, हेमलता राना, कलावती क्षेत्री, लक्ष्मी थापा और कमला थापा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेनू बोहरा, सीमा क्षेत्री, सुनीता गुरुंग, अमिता बोहरा, शुभवंती उपाध्याय और गीता सेमवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




महिला कानूनों की जानकारी दी

एमकेपी पीजी काॅलेज की वूमेन सेल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि मधुलिका सक्सेना मौजूद रहीं। हिमालयन हाॅस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डाॅ. नेहा शर्मा ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी। एडवोकेट आराधना ने महिला कानूनों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं को पति ही नहीं पिता की संपत्ति पर भी अधिकार है। इस दौरान मनीषा ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। प्राचार्य डाॅ. सरिता कुमार, ज्योत्सना शर्मा, डाॅ. संगीता, डाॅ. तुलिका चंद्रा, डाॅ. शालिनी उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें