ब्लॉक क्षेत्र के धिरोई गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को महासू देवता मंदिर लक्सयार में चांदी से बनी कुरोई भेंट की। देवता से आशीर्वाद लेकर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर नृत्य किया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, रघुवीर सिंह तोमर, चमन सिंह तोमर, संदीप तोमर, रमेश नौटियाल, वीरेंद्र सिंह तोमर, रणवीर सिंह तोमर, युद्धवीर सिंह, अनुज नौटियाल, सुरेंद्र नौटियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद