हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी भू-कानून की मांग को लेकर दून में धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं के समर्थन में सोमवार को प्रदेश के कई जिलों से महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने चेतावनी देत हुए कहा कि प्रदेश में भू-कानून लागू न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उत्तराखंड महिला मंच की कमला पंत ने कहा कि भू-कानून को लागू किए जाने के लिए किए जा रहे आंदोलन को प्रदेश भर के लोगों का समर्थन मिल रहा है। लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनेदखा करने का काम कर रही है। जिससे गुस्साई महिलाओं ने सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का फैसला लिया है। इस दौरान उषा भट्ट, डॉ. उमा भट्ट, विमला पवार, निर्मला विष्ट, शकुंतला मुंडेपी, पदमा गुप्ता, कमलेश्वरी बडोला, शांति नेगी, प्रीति थपलियाल, हेमलता नेगी, सीमा नेगी, भुनेश्वरी कठैत आदि मौजूद रहे। संवाद