फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अस्पताल में भी चालाकी से बाज नहीं आ रहा कोच, अब बढ़ेगी मुश्किलें, पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कल

Sun, 02 Apr 2023 11:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

किशोरियों के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमे के विवेचना अधिकारी सीओ अनिल कुमार जोशी टीम के साथ दून अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने नरेंद्र शाह के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन परिजनों ने कह दिया कि वह नींद में है। सीओ और उनकी टीम ने काफी देर इंतजार किया, लेकिन शाह के बहाने में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन
कोच नरेंद्र शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में भी कोच नरेंद्र शाह चालाकी से बाज नहीं आ रहा है। पुलिस टीम शनिवार को जब बयान लेने पहुंची तो शाह ने नींद का बहाना बना दिया। इसके चलते पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई। जबकि, उसकी हालत दो दिन से सामान्य है और जांच रिपोर्ट भी ठीक आई हैं।

ऐसे में अब शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस कभी भी शाह को गिरफ्तार कर सकती है। इसी क्रम में अब सोमवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने के आरोपों से घिरा कोच नरेंद्र शाह दून अस्पताल में भर्ती है। शाह के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज है। अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

शाह के बहाने में कोई कमी नहीं आई

विज्ञापन

आरोप लगाने वाली किशोरियों के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमे के विवेचना अधिकारी सीओ अनिल कुमार जोशी टीम के साथ दून अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने नरेंद्र शाह के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन परिजनों ने कह दिया कि वह नींद में है। सीओ और उनकी टीम ने काफी देर इंतजार किया, लेकिन शाह के बहाने में कोई कमी नहीं आई।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  सीएम की सुरक्षा में चूक, बिना मंजूरी किए गए मंच पर फेरबदल, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

जांच में सहयोग नहीं कर रहा शाह : सीओ

सीओ अनिल कुमार जोशी का कहना है कि शाह मुकदमे की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है। पीड़िता के सोमवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इधर, नरेंद्र शाह की हालत अब ठीक बताई जा रही है। डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. धनंजय डोबाल ने बताया कि शाह की सारी रिपोर्ट अब सामान्य हैं। शुक्रवार रात को शाह ने कहा था कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस पर ऑक्सीजन दिया गया, लेकिन ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल ठीक था। जल्द ही शाह को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें