फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला की गुमशुदगी अपहरण में हुई तरमीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र में मायके से लापता हुई महिला की गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम किया गया है। थाना पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। बैरागीवाला निवासी हृदय राम ने थाने में अपनी बहू लक्ष्मी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बताया था कि छह नवंबर 2024 को उनकी बहू गांव में ही स्थित अपने मायके गई थी। नौ नवंबर 2024 को दोपहर 12 बजे वह मायके से बिना बताए कहीं चली गई। बताया कि वह अब तक वापस नहीं आई है। बताया की बहू कपड़ों का बैग, सोने और चांदी के जेवर अपने साथ लेकर गई है। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसे अपहरण में तरमीम किया गया है। बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें