फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने बेटे को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती भी हो गई। महिला का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव डाला तो वह धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने महिला के बेटे के साथ भी मारपीट की। आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि महिला अपने पति से अलग रहती है। वह कुछ दिनों से नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच गत फरवरी में उसकी मुलाकात सुरेंद्र सेनवाल निवासी रेस्ट कैंप से हुई। सेनवाल मूल रूप से गैर, थाना चंबा, जिला टिहरी का रहने वाला है। महिला 25 फरवरी को सुरेंद्र के कार्यालय में साक्षात्कार के लिए पहुंची थी। आरोप है कि सुरेंद्र ने महिला से नौकरी को लेकर कोई बात नहीं की। बल्कि, दोस्ती की बात करने लगा। महिला ने इन्कार किया और वहां से अपने घर चली गई। सुरेंद्र नहीं माना और बार-बार फोन करने लगा। महिला ने मजबूरी बताई और कहा कि वह अपने पति से अलग रहती है और उसका एक बेटा भी है।



सुरेंद्र ने प्रस्ताव रखा कि वह उसके बेटे का सहारा बनेगा और पूरी जिंदगी उसका साथ देगा। विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। आरोप है कि सुरेंद्र ने गत 26 मार्च को महिला को अपने कार्यालय बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद महिला अचेत हो गई। आरोप है कि इसके बाद सुरेंद्र उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने पति को यह बात बताई तो पति और सुरेंद्र में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन




इसके बाद सुरेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ महिला की मुलाकात कराई। आरोप है कि सुरेंद्र और उसकी पत्नी ने महिला के बेटे के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें