सचिवालय में तैना एक महिला अनुभाग अधिकारी को फोन और वाट्यएप संदेश भेजकर परेशान करने और उनके अनुभाग में घुसकर अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने उपनल कर्मी पंकज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पंकज ने महिला अधिकारी के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। घटना से नाराज सचिवालय की महिला कर्मियों ने आरोपित की पिटाई भी कर दी। मामले में सचिवालय प्रशासन ने कार्रवाई करने हुए आरोपित को उसके मूल विभाग को लौटा दिया। साथ ही उपनल के प्रबंध निदेश से भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।