फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता, फोन-व्हाट्सएप पर परेशान करने के बाद अनुभाग में घुसा कर्मी

Thu, 22 Oct 2026 02:48 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून सचिवालय में एक महिला अनुभाग अधिकारी से अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन और व्हाट्सएप संदेशों से परेशान करने के बाद उपनल कर्मी उनके अनुभाग में घुसा और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जबकि सचिवालय प्रशासन ने भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिवालय में तैना एक महिला अनुभाग अधिकारी को फोन और वाट्यएप संदेश भेजकर परेशान करने और उनके अनुभाग में घुसकर अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने उपनल कर्मी पंकज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पंकज ने महिला अधिकारी के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। घटना से नाराज सचिवालय की महिला कर्मियों ने आरोपित की पिटाई भी कर दी। मामले में सचिवालय प्रशासन ने कार्रवाई करने हुए आरोपित को उसके मूल विभाग को लौटा दिया। साथ ही उपनल के प्रबंध निदेश से भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें