कैंट पुलिस को डाकरा बाजार निवासी सोनल गुप्ता ने ठगी की शिकायत दी है। जिसमें कहा कि एक दिन पूर्व उसे अज्ञात नंबर से उसे फोन आया। खुद को इनवेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर आरोपी ने निवेश के बारे में बताया। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठक रकम निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया।
साइबर ठगों ने दून की एक महिला को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना दिया। महिला को ऑनलाइन रकम निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और करीब सवा चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
कैंट पुलिस को डाकरा बाजार निवासी सोनल गुप्ता ने ठगी की शिकायत दी है। जिसमें कहा कि एक दिन पूर्व उसे अज्ञात नंबर से उसे फोन आया। खुद को इनवेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर आरोपी ने निवेश के बारे में बताया। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठक रकम निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। झांसे में आकर महिला ने आरोपी के बताए अनुसार टेलीग्राम पर एक ग्रुप ज्वाइन कर लिया।
जिस पर महिला की आइडी बनाई गई और शुरुआत में पांच सौ रुपये का निवेश करने को कहा गया। साइबर ठगों ने महिला को विश्वास में लेने के लिए पांच सौ रुपये डेढ़ गुना मुनाफे के साथ लौटा दिए। बाद में महिला से डेढ़ से दोगुना मुनाफा कमाने के लिए बड़ी रकम निवेश करने को कहा गया।
झांसे में आकर महिला ने नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रतीक नायक, दिव्या रेखा, तुषार, संतोष बागवाडी, प्रवीण रंधावा ने सिक्योर फाइनेंस कंपनी, मुकेश बिजन्यार, ओम साई लिमिटेड के खातों में चार लाख 20 हजार जमा कर दिए। इसके बाद मुनाफा तो दूर आरोपी मूल रकम लौटाने से भी इन्कार करने लगे। जिस पर महिला पुलिस की शरण में पहुंची।