निर्माणाधीन पुल के नीचे से होकर गुजर रही के सिर पुल का एक पुर्जा महिला के सिर पर जा गिरा। हादसे के बाद महिला घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ देवीसौड निर्माणाधीन पुल पर हुआ। घटना सुबह नौ बजे की है। हादसे का शिकार हुई महिला का नाम रूकमा देवी (27) बताया गया है।
इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल चिन्यालीसौड़ में भर्ती किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।