फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnaprayag News: घास लेने गई महिला की चट्टान से गिरकर मौत, डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से निकाला शव

Tue, 08 Jul 2025 09:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

घास लेने गई महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से महिला का शव निकाला।
विज्ञापन
डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से निकाला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणबगड़ के गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल मे घास लेने के दौरान चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से महिला के शव को  रेस्क्यू किया। गडसिर गांव की 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी।

विज्ञापन


जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में गिर गई। साथ आई महिलाओं ने इस घटना की सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें...अस्पताल की जगह ले गए श्मशान घाट: बेटों ने बैट से पीटकर पिता को मार डाला, फिर कर दिया चोरी से अंतिम संस्कार

राजस्व पुलिस डीडीआरएफ की टीम के साथ देरशाम मौके पर पहुंची और खाई से महिला का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें