फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इमरजेंसी में विवाद के बाद महिला का हंगामा

Wed, 08 Jul 2026 02:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी में एंटी रैबीज लगवाने आई महिला का चिकित्सकों के साथ विवाद हो गया। इसके बाद उसने जमकर हंगामा किया। इसके सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को किसी तरह शांत कराया। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे की है। देहरादून निवासी एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद वह दून अस्पताल की इमरजेंसी में एंटी रेबीज लगवाने के लिए आई थी। महिला ने स्वास्थ्यकर्मियों से इंटर मस्कुलर एंटी रेबीज की डोज लगवाने के लिए कहा। लेकिन चिकित्सकों ने नियमों का हवाला देते हुए इंटर डर्मल इंजेक्शन लगवाने की बात कही। महिला इंटर मस्कुलर वैक्सीन लगवाने की जिद पर अड़ गई। चिकित्सकों के मना करने पर वह भड़क गई। उसने चिकित्सकों पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख अन्य स्पॉट से सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया। विवाद बढ़ता देख चिकित्सकों ने महिला के हस्ताक्षर करवाकर उसे एंटी रेबीज की इंटर मस्कुलर डोज लगा दी। महिला ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से इस वैक्सीन को लगवाने की मांग की थी। इस पर इमरजेंसी इंचार्ज और डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल ने बताया कि महिला को वैक्सीन की डोज लगा दी गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें