सेलाकुई में रहने वाली एक महिला तृप्ती रावत ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। साल 2005 में मृतका की शादी मनमोहन सिंह रावत ने साथ हुई थी।
सोमवार को दोपहर दो बजे तृप्ती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
मृतका के तीन बच्चे हैं और मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।