रायपुर थानाक्षेत्र निवासी एक महिला के साथ 1.2 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना 16 फरवरी की है। इस मामले में पीड़िता वृन्दावन विहार बालावाला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दो बार में एक लाख 20 हजार रकम निकाल ली गई। उनका पीएनबी मियांवाला में बैंक खाता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर उनके खाते से रकम निकाल ली गई। उनका कहना है कि उन्होंने किसी के भी साथ गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।