फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉक्टर से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना महिला को पड़ा भारी, इस एक गलती की वजह से डूबा डाले 88 हजार

Fri, 28 Apr 2023 11:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डॉक्टर की फीस ऑनलाइन जमा करने के चक्कर में एक महिला ने अपने 88 हजार रुपये डूब दिया। साइबर ठगों ने महिला को एक फोन पर ऑनलाइन एक्सेस एप डाउनलोड कराई। एक्सेस लेकर 101 रुपये का पेमेंट कराया। और कुछ देर में महिला खाता खाली कर दिया। 
विज्ञापन
डॉक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्स अस्पताल के डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगों ने महिला के खाते से 88 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि सरिता सिंह निवासी ग्रीन विलेज, शिव गंगा एन्क्लेव, डांडा लखौंड ने 12 अप्रैल को मैक्स अस्पताल के डॉक्टर योगेश यादव का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर सर्च किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case:  हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की?
विज्ञापन


वहां मिले नंबर पर कॉल की। बात हुई तो 13 अप्रैल को 11:30 बजे का अपॉइंटमेंट देने को कहा गया। डॉक्टर की फीस ऑनलाइन जमा करने के लिए उनके फोन पर ऑनलाइन एक्सेस एप डाउनलोड कराई। एक्सेस लेकर 101 रुपये का पेमेंट कराया। इसके कुछ घंटे बाद उनके बैंक खाते 88 हजार रुपये कट गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें