फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 11 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
11 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसीविकासनगर। कोतवाली पुलिस ने ग्राम कुंजा ग्रांट में एक मकान पर छापा मारकर घर से ही स्मैक की तस्करी करने वाली महिला मुस्कान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 37 ग्राम स्मैक और तौलने के लिए प्रयुक्त एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि कुंजा ग्रांट में एक महिला अपने घर पर ही ग्राहकों को बुलाकर नशे की आपूर्ति कर रही है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पूछताछ में मुस्कान ने कबूल किया कि वह क्षेत्र की ही एक अन्य महिला से स्मैक खरीदकर लाती है और घर पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर मुनाफे के लिए बेचती है। पुलिस के अनुसार, शातिर महिला के खिलाफ वर्ष 2023 व 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत नई प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही, मुख्य रूप से स्मैक उपलब्ध कराने वाली महिला की भूमिका व पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें