फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईटेक एबुलेंस से रक्तदान शिविरों में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस एबुलेंस की मदद से अब दूरस्थ क्षेत्रों में भी रक्तदान शिविर आयोजित हो सकेंगे। वहीं, शिविरों के माध्यम से रक्त एकत्रित करने में भी एबुलेंस की भूमिका अहम होगी। सोमवार को द संवेदना फाउंडेशन के तत्वावधान में एलान फाउंडेशन के सहयोग से ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रालि की ओर से एक हाईटेक एबुलेंस दान स्वरूप गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल, केदारनाथ से विधायक शैली रानी रावत व प्रबंधन निदेशक डॉ. संजय उप्रेती की मौजूगी में आईएमए ब्लड बैंक को प्रदान की गई। बता दें कि पूर्व में भी संवेदना फाउंडेशन की ओर से एक एबुलेंस बदरी केदार मंदिर समिति को उपलब्ध कराई गई थी। फाउंडेशन के मुख्य न्यासी विनोद भट्ट ने कहा कि संस्था भविष्य में भी चिकित्सा सुविधाओं को विकसित किए जाने में प्रयास जारी रखेगी। इस अवसर पर ट्रस्टी वीके पांडेय के प्रयासों की सराहना की गई। इस दौरान टीपी सेमवाल, अनुसूया बड़थ्वाल, वीके शर्मा, अभिनव भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें