फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहला मैच विल्स यूथ एफसी ने जीता, दूसरा बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फुटबाल लीग चैंपियनशिप में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में विल्स यूथ एफसी ने नवादा एफसी को 2-1 के स्कोर से हराया। जबकि ग्राफिक एरा एफसी व अधोईवाला एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 के स्कोर से बेनतीजा रहा। पवेलियन मैदान में चल रही चैंपियनशिप में विल्स यूथ एफसी के लिए मनीष ने चौथे मिनट में गोल किया। कुछ ही देर में नवादा एफसी के प्रतीक ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। विल्स यूथ के अर्नव ने 26वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर जीत दिलाई। वहीं, ग्राफिक एरा एफसी व अधोईवाला एफसी के बीच हुए मुकाबले में अधोईवाला एफसी के सूरज ने 12वें और दूसरे हाफ में ग्राफिक एरा के यूजिन ने गोल कर दोनों टीमों के स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। शनिवार को एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग व डीएमके एफसी और स्पोर्ट्स हास्टल एफसी व महेंदरा बॉयज एफसी के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें