I-प्रतिष्ठा सेवा समिति ने जिला उद्यान अधिकारी से की थी शिकायत
I
I-गत शुक्रवार को भी उद्यान विभाग ने किया था निरीक्षणI
उद्यान विभाग 26 दिसंबर को राजस्व विभाग के साथ शंकरपुर-हकुमतपुर स्थित आम के बगीचे का संयुक्त निरीक्षण करेगा। इससे काटे गए पेड़ों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी। उद्यान विभाग का कहना है कि संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठा सेवा समिति ने बगीचे में बड़े पैमान पर आम के पेड़ों के कटान की शिकायत जिला उद्यान अधिकारी से की थी। इस पर जिला उद्यान अधिकारी ने सहसपुर सचल दल को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए थे। गत शुक्रवार को ज्येष्ठ उद्यान अधिकारी निशा बिष्ट, उद्यान निरीक्षक तहसीन खान ने प्रतिष्ठा सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। बगीचे में 162 पेड़ मिले थे। राजस्व उपनिरीक्षक के मौके पर मौजूद न होने की वजह से काटे गए पेड़ों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। उद्यान निरीक्षक तहसीन खान ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को पत्र लिया गया है। राजस्व विभाग के दस्तावेजों के आधार पर पेड़ों का मिलान कराया जाएगा। इससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी ने आरोप लगाया कि प्लाटिंग के लिए बाग उजाड़ा जा रहा है। चोरी छिपे 150 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। 30 रजिस्ट्री हो चुकी है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।