फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को लगा अवैध संबन्धों का पता तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक मौत, फिर पंखे से लटका दिया शव

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून)
विज्ञापन
पति की हत्या की आरोपी पत्नी, प्रेमी व दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के हर्रावाला निवासी रूपचंद ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसका कत्ल किया गया था। डोईवाला पुलिस ने बुधवार को रूपचंद की पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के ऐतराज करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रूपचंद की हत्या करने के बाद शव पंखे से लटका दिया था।

विज्ञापन


डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के हर्रावाला निवासी रूपचंद (45) शैल ब्वायज स्कूल में चौकीदार था। 10 जून को रूपचंद के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच के दौरान रूपचंद के गले में अलग अलग निशान के अलावा तकिए और कपड़ों पर खून मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई थी। इसके बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में संदेह को बल मिल गया।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि विवेचना के दौरान रेणु की काल डिटेल में एक शख्स विनीत से लगातार बात होने का पता चला। शक के आधार पर पूछताछ की गई तो रेणु टूट गई। रेणु ने बताया कि उसने विनीत से दो साल पहले 35 हजार रुपये लिए थे। इसी लेनदेन के सिलसिले में एक दूसरे से मिलने पर दोनों में अवैध संबंध बन गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

रेणु के पति रूपचंद को इसकी भनक लगी तो उसने विनीत से मिलने पर रोक लगा दी। इसके बाद विनीत ने रेणु को चोरी छिपे एक मोबाइल दिया, जिससे दोनों बातें करते थे। विरोध के चलते दोनों ने रूपचंद को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

घटना से एक दिन पहले विनीत ने रेणु को नींद की गोलियां लाकर दीं। नौ जून को रेणु ने धोखे से रूपचंद को नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद रेणु ने विद्यालय का गेट खुला छोड़ दिया।

रूपचंद के सोने पर विनीत अपने दोस्त जोगेंद्र को लेकर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर रूपचंद का गला घोंट दिया। इसके बाद तीनों रूपचंद का शव घसीटकर दूसरे कमरे में ले गए और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पंख से लटका दिया। 

एसपी ने बताया कि आरोपी विनीत और उसके दोस्त जोगेंद्र सिंह दोनों निवासी ग्राम बमनौला पैजानिया थाना हल्दौर बिजनौर लक्ष्मणचौक और सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

विनीत लोगों को ऋण दिलाने के एजेंट के रूप में काम करता था। रूपचंद के भाई लक्ष्मीचंद की तहरीर पर रेणु, विनीत और जोगेंद्र के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड़यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान कोतवाल राकेश गुसांई, एसएसआई मनमोहन नेगी, राजकुमार आदि मौजूद रहे। 

चार बच्चों की जिंदगी हुई बर्बाद 
हर्रावाला के स्कूल में भोजनामाता का काम करने वाली रेणु के प्रेम प्रंसग ने उसके चार बच्चों की जिंदगी तबाह कर दी है। पिता की हत्या और मां के जेल जाने के बाद उनकी परवरिश करने वाला कोई नजदीकी रिश्तेदार यहां नहीं है। पुलिस के अनुसार रूपचंद के चार बच्चे हैं। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। रूपचंद स्कूल में चौकदारी के अलावा लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में होने वाले भंडारों में काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। रूपचंद गोरखपुर में घर बनाने की तैयारी कर रहा था। 

रूपचंद का कत्ल पत्नी रेणु ने अपने प्रेमी विनीत और उसके दोस्त जोगेंद्र के साथ मिलकर किया था। तीनों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पंखे पर लटका दिया था। पुलिस को पहले दिन ही शक हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात उजागर हुई तो शक यकीन में बदल गया। डोईवाला पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयासाें से आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। 
-श्वेता चौबे, कार्यवाहक एसएसपी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें