फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को इसलिए उतारा मौत के घाट, दो दिन तक घर में रखा शव

Wed, 16 Jan 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
आरोपी मां-बेटे
विज्ञापन

पत्नी ने पति को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया। जिला मुख्यालय पौड़ी में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। मुख्यालय के एमआईसी रोड निवासी जिस व्यक्ति का सोमवार को शव मिला था, उसकी हत्या उसी की पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंकने वाला नेपाली मजदूर अभी भी फरार है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 14 जनवरी की शाम चीता पुलिस को सड़क किनारे एक संदिग्ध बोरा पड़ा होने की सूचना मिली थी।

Trending Videos

मौके पर पहुंची पुलिस को बोरे में एक व्यक्ति का शव मिला। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई गई, तो एक व्यक्ति ने बताया कि शव उनके चाचा का है। एसएसपी ने बताया कि शिनाख्त के बाद पुलिस टीम मृतक सुरेंद्र के घर पहुंची, तो उसकी पत्नी व बेटा गायब मिले।

पुलिस ने खंडा में रह रही सुरेंद्र की बेटी को मामले की सूचना दी, जिस पर उसके दामाद अनिल रावत ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र की पत्नी सुमित्रा नेगी और बेटा मोहन नेगी ढांडरी की तरफ जा रहे हैं। टीम ने दोनों को ढांडरी तिराहे पर ही पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन

पूछताछ में सुरेंद्र की पत्नी सुमित्रा ने बताया कि 11 जनवरी की रात को सुरेंद्र सिंह नेगी नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात पर उन दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद उसने सुरेंद्र के पैर दबा लिए और बेटे मोहन ने गला दबा दिया। इसके बाद दो दिन तक शव घर में ही छुपाकर रखा। 13 जनवरी को शव को बोरे में रखवाकर नेपाली मजदूर मन बहादुर से तिमली रोड पर फिंकवा दिया और दूसरे दिन दोनों भाग गए।

एसएसपी ने बताया कि सुमित्रा और मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि मजदूर की तलाश जारी है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में एसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल विपुल खंडूड़ी, सोनम, प्रकाश सिंह व हरीश को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि आरोपियों को बुधवार न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें