फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दहेज में एक लाख रुपये न देन पर तीन तलाक देने का आरोप, पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर

Wed, 07 Aug 2019 06:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में पत्नी ने पति पर दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। यही नहीं, आरोप है कि जेठ ने भी गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की और घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती की शादी पांच फरवरी को 2014 को मंगलौर निवासी युवक से हुई थी। शादी के समय युवक रामपुर में रहता था, लेकिन कुछ दिन बाद मकान बेचकर मंगलौर में रहने लगा।

आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक ससुराल वालों का व्यवहार सही रहा, लेकिन इसके बाद दहेज में एक लाख रुपये मांगने लगे। उसने पति को जानकारी दी तो वह भी दहेज की मांग करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर ससुराल वाले मारपीट करने लगे। महिला ने जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद दोनों तरफ से पंचायत हुई तो ससुराल वालों ने दहेज न मांगने की बात कही।

कुछ दिनों बाद फिर ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। साथ ही दहेज न मिलने पर घर से निकालने की धमकी देने लगे। इस पर महिला ने मां से 50 हजार रुपये लाकर ससुराल वालों को दे दिए। रुपये मिलने के कुछ दिनों तक ससुराल वालों को व्यवहार सही रहा, लेकिन फिर से वह एक लाख रुपये मांगने लगे।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने लगे। इस बीच महिला को दो बेटे हुए। आरोप है कि दस जून को पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें