भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुद्धोवाला मंडल के मजरा तेलपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारी करते हुए दीवार लेखन का कार्य किया। इसमें अबकी बार 400 पार का लेख लिख कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष बल बहादुर थापा, मदन मोहन, सुखदेव सिंह राजू थापा आदि उपस्थित रहे।
Iतीन दिन का अवकाश, आराम से मनाएंगे त्यौहारI
शनिवार, रविवार और सोमवार को मकर संक्रांति चलते अवकाश है। लगातार तीन दिन का अवकाश मिलने से जौनसार बावर क्षेत्र के निवासियों का मरोज त्यौहार का मजा दोगुना हो गया है। सरकारी नौकरी वाले क्षेत्र के लोग अपने परिवार के साथ आराम से त्योहार मना पाएंगे। स्थानीय सरकारी कर्मी आनंद सिंह चौहान, बलबीर सिंह भंडारी आदि ने बताया कि ऐसा मौका कम ही मिलता है कि जब त्योहार के अवसर पर लगातार तीन दिन का अवकाश रहा हो।