फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां चल रहा निर्माण, वहां डायवर्ट करें रूट : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- जाम की समस्या का जायजा लेने खुद सड़क पर उतरे एसएसपी अजय सिंह
विज्ञापन

I

I
I

I- यातायात दबाव के समय सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशI



शहर में सड़कों पर जहां भी निर्माण कार्य चल रहा है, वहां रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही यातायात दबाव वाले समय सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाकर चालानी कार्रवाई की जाए। यह निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दिए।



शहर में बढ़ती जाम की समस्या का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एसएसपी अजय सिंह खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने डालनवाला से लेकर प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक और मातावाला बाग क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण कर जाम के कारणों का पता लगाया। साथ ही जहां भी जाम की समस्या है, उसे दूर करने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। उन्होंने भीड़ वाले समय यातायात के दबाव को कम करने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन व्यवस्था लागू करने के लिए कहा। साथ ही सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर स्मार्ट सिटी परियोजना और अन्य कार्यदायी संस्थाओं की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों के कारण भी जाम लग रहा है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की समयावधि की जानकारी ली। साथ ही ऐसे स्थानों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करने के लिए कहा।
विज्ञापन




सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से रखी गई निर्माण सामग्री को संबंधित कार्यदायी संस्था से समन्वय बनाते हुए व्यवस्थित रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी प्रमोद कुमार, सीओ यातायात अनुज कुमार, सदर अनिल जोशी, डालनवाला के सीओ आशीष भारद्वाज सहित थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें