फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएवी में आर्यन और एबीवीपी के बीच खूब चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकॉलेज में एक बार माहौल बिगड़ा तो फिर होता रहा बवालI
विज्ञापन




डीएवी पीजी कॉलेज में सुबह वोटिंग शुरू हुई तो करीब 11 बजे तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन साढ़े 11 बजे एक बार माहौल ऐसा बिगड़ा कि इसके बाद कई बार छात्र संगठनों के बीच झड़प हुई। शुरुआत आर्यन ग्रुप और एबीवीपी संगठन से हुई। दोनों के बीच कॉलेज के मुख्य गेट पर जमकर लात-घूंसे चले।

दरअसल, दोनों संगठन के समर्थक व छात्र कॉलेज गेट पर पहुंच गए। इसी बीच आर्यन ग्रुप ने फर्जी आई कार्ड से वोट डालने का आरोप लगा दिया। बस इतने में दोनों संगठनों के बीच झड़प शुरू हो गई। झड़प ऐसी बड़ी कि लात-घूंसे तक चल गए। इसके चलते दोनों संगठन के कुछ कार्यकर्ता और छात्र चोटिल भी हो गए। हालांकि, इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कीं तो मामला शांत हुआ। पुलिस ने माहौल खराब करने वाले छात्रों व समर्थकों को दौड़ाया।
विज्ञापन


इसके बाद तो कई बार मुख्य गेट से लेकर पोलिंग बूथ तक पुलिस व छात्र संगठनों के बीच बहस होती रही। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर सिर्फ उन्हें प्रवेश दिया जो छात्र वोट देने आ रहे थे।





Iफर्जी पहचान पत्र लेकर आए छात्रों के खिलाफ होगा मुकदमाI



डीएवी पीजी कॉलेज में कई छात्र-छात्राएं फर्जी वोट डालने के लिए आए। हालांकि, मुख्य गेट पर पहले से तैनात कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों ने पहचान पत्र को फर्जी बता उन्हें रोक दिया और उनके कार्ड जब्त कर लिए। झगड़े की शुरुआत भी यहीं से हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची एसपी सिटी सरिता डोबाल ने कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं की बात सुनी। उन्होंने कहा, फर्जी पहचान पत्र से वोट डालने आए छात्र-छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है पहचान पत्र में मोहर और हस्ताक्षर गलत तरीके से किए गए हैं। इन्हीं के आधार पर इन पहचान पत्र को फर्जी बताकर छात्रों को वोट डालने से रोका गया।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iहंगामे के बाद बढ़ाया गया पुलिस फोर्सI

डीएवी पीजी कॉलेज में हुए हंगामे के बाद पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया। डीएवी के साथ डीबीएस पीजी कॉलेज के शिक्षकों का कहना है इस बार बीते सालों के मुकाबले कम पुलिस फाेर्स उपलब्ध कराई गई थी। डीएवी में हंगामा होने के बाद डीबीएस में लगे कुछ पुलिस कर्मियों को डीएवी में तैनात किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें