फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हंगामेदार रही जिला पंचायत की बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसड़कों में गड्ढे और अधूरे पड़े पुल पर जिला पंचायत सदस्यों ने जताई नाराजगी, अधिकारी न आने पर अध्यक्ष भड़कींI
विज्ञापन




जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सड़कों में गड्ढे होने और अधूरे पड़े पुल पर जिलापंचायत सदस्यों ने आक्रोश जताया तो समाज कल्याण अधिकारी के न आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष भड़क गईं। बैठक में विभागों के अधिकारियों और पंचायत सदस्यों में नोकझोंक तक हुई। अध्यक्ष मधु चौहान ने सख्त निर्देश दिए कि अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य करें।



बुधवार को तहसील चौक स्थित जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष मधु चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद जिपं की समितियों में पारित प्रस्तावों के अनुमोदन पर चर्चा की गई। वहीं जैसे ही पंचायत सदस्यों को अपनी बात रखना शुरू किया तो उनके निशाने पर पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग आ गए। जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि जिले की सड़कें न तो गड्ढा मुक्त हो सकी हैं, न ही समय से पुलों का निर्माण हो रहा है। लंबे समय से लांघा रोड पर वेदांश स्वीटस के पास पुल निर्माण का काम चल रहा है, अब तक पूरा नहीं हो सका है। यहां आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। इसी तरह सदस्यों ने सिंचाई विभाग की कई योजनाओं के अभी तक पूर्ण नहीं होने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने कहा कि किसानों को फसलों के लिए समुचित पानी की आपूर्ति नही हो पा रही है। एक के बाद एक सवाल उठने से पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारी चुप्पी साध गए। इसके बाद उद्यान विभाग और पंचायतराज के अधिकारियों व सदस्यों में हल्की नोकझोंक हुई। समाज कल्याण, उरेडा, बाल कल्याण, खाद्य आपूर्ति, गन्ना, कृषि आदि विभागों के अधिकारियोंं से भी सदस्य संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। जिपं. अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य करें। सदस्यों से संपर्क बनाकर रखें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने। इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी, डीडीओ सुनील कुमार, सीएचओ एमपी शाही, प्रमुख मटूर सिंह आदि सदस्य और अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iसमाज कल्याण अधिकारी की कार्यप्रणाली ठीक नहीं : चौहानI



बैठक में एक-एककर विभागों की ओर से विकास कार्यों पर चर्चा की जा रही थीं। जैसे ही समाज कल्याण विभाग की ओर से सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने बोलना शुरू किया तो अध्यक्ष मधु चौहान ने टोकते हुए पूछा लिया कि समाज कल्याण अधिकारी कहां है। इस पर उनके किसी कार्य के लिए जाने की बात कहीं गई। इतना सुनते ही अध्यक्ष का पारा चढ़ गया और उन्होंने सहायक समाज कल्याण अधिकारी को बैठक से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन जैसे ही अधिकारी ने कुर्सी छोड़ी तो अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कहा। इससे बैठक में सन्नाटा पसर गया। अध्यक्ष ने कहा कि समाज कल्याण अधिकारी की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। वह न तो फोन उठाती हैं और न ही बैठक में आना जरूरी समझती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें