आयोग अध्यक्ष ने पुलिस और शिक्षा विभाग को मामले की जांच के निर्देश दिए
आयोग अध्यक्ष ने स्कूल की शिकायत पेटी को खुलवाने के लिए कहा। प्रधानाचार्य की ओर से बताया गया कि शिकायत पेटी की चाबी पुलिस के पास है। जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चाबी होने से इंकार कर दिया। आयोग की अध्यक्ष ने पेटी को तोड़नेे के निर्देश दिए।
आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि शिकायत पेटी में वर्ष 2019 की करीब 20 शिकायत प्राप्त हुई। इनमें से एक शिकायत में शिक्षक पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। मामले में स्कूल प्रबंधन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आयोग अध्यक्ष ने पुलिस और शिक्षा विभाग को मामले की जांच के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में शौचालय की स्थिति बेहद खराब मिली। परिसर में जगह-जगह कूड़ा कचरा पड़ा हुआ था। आयोग अध्यक्ष ने खंड शिक्षाधिकारी विनीता नेगी कठैत को स्कूल के दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए। इस दौरान आयोग के सदस्य विनोद कपरवाण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: ऋषिकेश से बने सर्वाधिक ग्रीन कार्ड, टैक्सी के लिए सबसे ज्यादा अवेदन, ऐसे करें अप्लाई
स्कूल में सुबह की प्रार्थना के समय राष्ट्रगान होता है। स्कूल में आकर इसकी जांच की जा सकती है। शिकायत पेटी की चाबी पुलिस के पास रहती है। आयोग अध्यक्ष के साथ आए कुछ लोगों ने जबरन पेटी तोड़ दी और शिकायती पत्र अपने साथ ले गए। नियमानुसार शिकायती पत्र को जांच के लिए पुलिस या खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा जाना चाहिए था। - सिस्टर रोसेटा, प्रधानाचार्य, सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल