फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब नहीं दी तो युवक को बुरी तरह पीटा, गले की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे युवक से दूसरे युवक ने अपने लिए शराब खरीदने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर युवक की चेन छीनकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



घटना राजपुर क्षेत्र के रोमियोलेन रेस्टोरेंट की है। गौरव कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के लिए रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान वहां कुछ और लोग भी पार्टी करने के लिए आए थे। रात के समय जब रेस्टोरेंट बंद होने लगा तो एक युवक उसके पास आया। युवक ने अपने लिए मुफ्त में शराब खरीदने का दबाव बनाया। जायसवाल ने मना किया तो वह आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने जायसवाल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। यह सब वहां रेस्टोरेंट के मालिक और गार्ड के सामने हुआ। युवक ने जायसवाल को लात मारकर नीचे गिरा दिया। जैसे ही वह नीचे गिरा तो युवक ने उसके गले से चेन छीन ली। जायसवाल ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले युवकों में एक युवक अंश बजरंगी नाम का था। उसे वह जानते हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि बजरंगी और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें