फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में जल्द खुलेगा वेलनेस सेंटर : डॉ अश्वनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में सीजीएचएस दून अपर निदेशक व जोनल इंचार्ज डाॅ. अश्वनी कुमार सेन्यारे ने कहा कि वेलनेस सेंटर की संख्या बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। वित्त मंत्रालय की अगस्त माह में मिल चुकी स्वीकृति के क्रम में हल्द्वानी में जल्दी ही वेलनेस सेंटर खुल जाएगा। इसके साथ ही श्रीनगर समेत अन्य स्थानों में भी सेंटर खोलने की कवायद हो रही है। बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों से सर्वे डिस्पेंसरी हाथीबड़कला का दून सीजीएचएस में विलय के लिए प्रक्रिया चल रही है। अधिवेशन में संगठन के महासचिव एसएस चौहान ने प्रदेश के 70 हजार सीजीएचएस लाभार्थियों-पेंशनरो के हितों में संगठन के किए गए कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोषाध्यक्ष एके उनियाल ने दो वर्ष का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र दत्त सेमवाल और संचालन डाॅ. एस चंद्रास्वामी ने किया। अधिवेशन में बी एस नेगी,आईएस पुंडीर, अशोक शंकर, पीके सिंह, तिलक राज शर्मा, केपी मैथानी, राजेंद्र प्रसाद, सुशील जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें