देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के कर्मचारियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य जांच के लिए पुलिस लाइन में वेलमेड अस्पताल द्वारा सोमवार को तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू किया गया। शिविर में ब्लड शूगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर की मुफ्त जाँच की जा रही है । सोमवार को शिविर में 170 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों ने स्वस्थ्य जांच करवाई। शिविर में अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुनील भट्ट ने 110 से भी अधिक लोगों को परामर्श दिया। डॉक्टर उमर खुर्शीद, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ ने 60 मरीजों का परामर्श दिया । वेलमेड अस्पताल के एमडी डॉ. चेतन शर्मा ने बताया कि वैश्विक कोरोना बीमारी के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने देश की सबसे ज्यादा सेवा की है।