फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती का यौन उत्पीड़न करने वाला वेल्डर गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। डरा-धमकाकर युवती का तीन साल तक यौन उत्पीड़न करने के आरोपी वेल्डर को सहसपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था, जहां पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक युवती ने 24 सितंबर को शिकायत देकर क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले युवक पर डराने-धमकाने और तीन साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पेशे से वेल्डर है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें