भीमताल से कैंची तक लगा जाम
भीमताल/भवाली/मुक्तेश्वर। तीन दिन की छुट्टी के चलते शुक्रवार को भीमताल से लेकर कैंची तक घंटों जाम की समस्या बनी रही। जाम के चलते सैलानियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीमताल में तल्लीताल से नौकुचियाताल मार्ग तक लगे जाम में हर कोई परेशान रहा। शुक्रवार को भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल पहुंचे सैलानियों ने नौकायन और पैरागलाइडिंग का लुत्फ उठाया। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए
हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे कैंची, भवाली में जगह-जगह जाम की समस्या बनी रही। भीमताल, भवाली और खैरना पुलिस दिनभर जाम खुलवाती रही। इधर, नोएडा से आए अमित मित्तल ने बताया कि वह परिवार के साथ भीमताल घूमने पहुंचे लेकिन कमरा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैलानी मुक्तेश्वर और रामगढ़ भी घूमने के लिए पहुंचे।
ये भी पढ़ें...Mussoorie: वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, लगा तीन किमी लंबा जाम, 80 फीसदी होटल हुए पैक, तस्वीरें