फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने गर्मी से दी राहत

Tue, 20 Jun 2023 06:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन
यमुनोत्री घाटी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार देर रात बारिश बाद सुबह पहाड़ से मैदान तक बादल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की धूप खिल गई। वहीं, दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक बारिश हुई। देहरादून, ऋषिकेश विकासनगर, टिहरी,उत्तरकाशी में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा, लेकिन इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


Uttarakhand Exclusive: चीन सीमा पर यहां बनेंगे नए बंकर और कैंप-चौकियां, जल्द मिलेगी 51 हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बारिश के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें