देहरादून। राजधानी दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज अच्छी धूप खिली रहेगी। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। तापमान अधिकतम-31 न्यूनतम- 15