प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी दून समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।
विशेषकर चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फवारी का अनुमान है।